WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा है। मशहूर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की और बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के बाद बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया। अब मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने भी बड़ा कदम उठाते हुए खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।
विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का जिक्र किया है। फोगाट ने उन्हें इस स्थिति में लाने के लिए पमंत (ब्रज भूषण सिंह) को भी धन्यवाद दिया है।
मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूँ।
इस हालत में पहुँचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏 pic.twitter.com/KlhJzDPu9D
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) December 26, 2023
पीएम मोदी को लिखे इस पत्र की कॉपी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की है। विनेश के फैसले पर बजरंग पुनिया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ”मेरे पास शब्द नहीं हैं। किसी भी खिलाड़ी को ये दिन नहीं देखना चाहिए।