आईपीएल (IPL) 2024 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया है, यानी आगामी आईपीएल (IPL) में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मैदान पर कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित लंबे समय से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता, लेकिन अब रोहित को कप्तानी से मुक्त कर दिया गया है।
To new beginnings. Good luck, #CaptainPandya 💙 pic.twitter.com/qRH9ABz1PY
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 15, 2023
मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर पंड्या को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है। मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में लिखा है कि ”मुंबई इंडियंस टीम आज कप्तानी में बदलाव की घोषणा कर रही है। अगले सीजन में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कप्तान होंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई अब तक सफल रही है. हमारी टीम रोहित शर्मा की आभारी है। 2013 से उनका कार्यकाल शानदार रहा है. वह आईपीएल (IPL) इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं।”
बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम पांच बार चैंपियन बनी. मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। आईपीएल (IPL) में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह भी शानदार रहा है. उन्होंने 243 मैचों में 6211 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 42 अर्धशतक भी लगाए।
Mumbai Indians need to realise that there is no T”RO”phy without RO.#RohitSharma #ShameOnMI pic.twitter.com/GoJs3Mn1Pe
— 𝙳𝚛 𝙽𝚒𝚔𝚑𝚊𝚝 (@TheCricGirl_) December 15, 2023
जहां तक हार्दिक पंड्या की बात है तो वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे लेकिन जब गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी बनी तो उन्होंने पंड्या को अपना कप्तान बना लिया। पहले ही सीजन में गुजरात न सिर्फ फाइनल में पहुंची बल्कि खिताब भी जीता. फिर दूसरे सीजन में भी पंड्या की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन जीत नहीं मिली। हार्दिक पंड्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की टी20 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, मुंबई इंडियंस ने गुजरात से पंड्या को सौदेबाजी के जरिए लुभाया और अब उन्होंने उन्हें टीम का कप्तान घोषित कर दिया है. हालांकि, मुंबई इंडियंस के इस फैसले से कई क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैशटैग ‘ShameOnMI’ भी ट्रेंड करने लगा है।