नई दिल्ली: विश्व कप 2023 में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सभी को दीवाना बनाने वाले मोहम्मद शमी को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा सकता है। भारतीय सरजमीं पर खेले गए विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे।
Mohammed Shami’s name recommended for Arjun Award after his performance in World Cup 2023. pic.twitter.com/B3x0qdH3gd
— News Arena India (@NewsArenaIndia) December 13, 2023
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोहम्मद शमी का नाम पहले अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्ट में शामिल नहीं था। लेकिन विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से विशेष अनुरोध किया और उनका नाम इस सूची में जोड़ दिया। अगर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाता है तो ये उनके लिए बड़ी खुशी की बात होगी।
बता दें कि अर्जुन अवॉर्ड देश का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार है। मोहम्मद शमी का प्रदर्शन पूरे विश्व कप 2023 में शानदार रहा और उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में खेले 7 मैचों में 24 विकेट लिए। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 12.06 की औसत से विकेट लिया और उनकी इकॉनमी सिर्फ 5.68 की रही। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी पहले 4 मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। फिर एक बार जब वह टीम में शामिल हुए और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली।